
वाराणसी: अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पंहुचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने जीएसटी को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। वही केंद्रीय मंत्री ने फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा भारत में डर लगने के बयान पर कहा कि ये उनका राजनितिक बयान है।
इस समय देश में धर्म को लेकर चल रही बयानबाजी को लेकर महेश शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी सभी धर्मों को एक समान समझती है और सभी धर्मों का सम्मान करती है।
जीएसटी को लेकर विपक्ष पर कसा तंज..
वित्त मंत्री अरुण जेटली के द्वारा जीएसटी की दरों को घटाए जाने को लेकर विपक्ष पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि लंबे समय से केंद्र सरकार जीएसटी लाने को लेकर बातें तो कर रही थी लेकिन हमारी केंद्र की सरकार इसे लेकर देश में आई। जीएसटी में लगातार लोगों से भी फीडबैक लिया गया और समय-समय पर इस में परिवर्तन किया गया
नसीरुद्दीन शाह के बयान को बताया दुखद..
वहीं फिल्म एक्टर के द्वारा यह कहा जाना कि भारत में वह सुरक्षित नहीं है, इस पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि एक कलाकार के द्वारा ऐसी बात कहना दुख की बात है। मैं आपको बता दूं कि पूरे विश्व में मुसलमान या अन्य किसी अल्पसंख्यक समुदाय का व्यक्ति जितना इस देश में सुरक्षित है, वह पूरे विश्व में कहीं नहीं है। इससे पहले भी एक फिल्मी कलाकार, राजनेता और लेखक ने ऐसी बात कही थी, मैं समझता हूं कि ऐसे बयान के पीछे कहीं ना कहीं एक राजनीतिक प्रेरणा होती है लेकिन देश के लिए ठीक नहीं है।
www.mvdindianews.in

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max