वाराणसी: शहर के बीचों बीच स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय का परिणाम आने के बाद हारे हुए प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा है। सप्तसागर मंडी में रहने वाले एक व्यक्ति ने हारे हुए प्रत्याशी और उनके सहयोगियों पर मारपीट, गोली चलाने तथा बमबाजी का आरोप लगाया है। इस मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। इस दौरान सप्तसागर दवा मंडी से लेकर मैदागिन चौराहे तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया है।
पुलिस ने घायलों का मेडिकल कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में करवाया है। पुलिस के अनुसार गोली नहीं चली है। मामले की जांच की जा रही है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हरिश्चन्द्र महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव परिणाम आने के पहले छात्रों के दो गुटों को पुलिस ने लाठी पटक कर तितर बितर कर दिया। इसके बाद छात्रों का एक गुट सप्तसागर दवा मंडी पहुंचा, जहां रहने वाले आशीष यादव ने बताया कि घर पर आकर विनोद यादव, गौरव यादव, समन यादव और उनके घर के लोग मेरे घर पर चढ़कर गालियाँ देने लगे। हम आये तो हमारे घर पर गोली और बम चलाया और हमसे मारपीट किया।
आशीष यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के जीते हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंकित कुमार सिंह के पडोसी हैं और फेसबुक पर वो और उनका छोटा भाई इस चुनाव में अंकित के पक्ष में क्म्पेनिंग कर रहे थे।
वहीं इस सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी दिनेश सिंह ने खुद मोर्चा संभाला और वहां मौजूद छात्रों को तितर बितर कर दिया। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि हरिश्चंद्र कालेज का छात्रसंघ चुनाव सकुशल संपन्न करा लिया गया है। कुछ छात्र गुट में झड़प हुई थी देखा जा रहा है। हीं गन शाट की बात से उन्होंने साफ़ इनकार किया और कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में ऐसी पुष्टि नहीं हुई है।


More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max