बनारस। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक के लिए वाराणसी इंटरनेश्नल एयरपोर्ट से सीधी फ्लाईट सेवा शनिवार से शुरू हो गयी है। बैंकाक के स्वर्णभूमि एयरपोर्ट से शनिवार को पहली फ्लाईट अपने निर्धारित समय से आधा घंटे की देरी से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। यहां उसे परंपरानुसार वाटर कैनन सलामी दी गयी। इस विमान से वाराणसी के लिए 71 यात्री सफ़र कर रहे थे
माना जा रहा है कि इस विमान सेवा के शुरू होने के साथ ही बुद्धा सर्किट को और बल मिलेगा। हाल ही में श्रीलंका के लिए भी वाराणसी से डायरेक्ट फ्लाईट सेवा शुरू की गयी है।
इस सम्बन्ध में इंडिगो एयरलाइंस के स्थानीय मैनेजर अभिजित ने बताया कि पहले दिन विमान लगभग फुल रहा। हमें अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। इसका बेसिक किराया 6 से 7 हज़ार रुपया रखा गया है। हालांकि बैंकाक के लिए थाई स्माइल की सीजनल विमान सेवा पहले से ही संचालित है, लेकिन इसका किराया ज्यादा है। स्पाइस जेट ने कोलकाता से बैंकाक को जोड़ा है, जिसका बेस फेयर 7500-8000 के बीच है। साथ ही समय भी अधिक लगता था। अब ये दूरी महज 3 घंटे 20 मिनट की हो गयी है।
वहीं इस सम्बन्ध में बात करते हुए एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया कि वाराणसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के लगभग हर कोने से सीधी उड़ानों से जुड़ गया है। अब हम पडोसी देशों को भी सीधी उड़ानों से जोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि थाईलैंड जाने के लिए जरूरी कागजात में सिर्फ पासपोर्ट की जरूरत होती है। थाइलैंड के लिये वीजा ऑन एराइवल मिल जाता है। पूर्वांचल के लगभग हर जिले से लोग नियमित तौर पर बैंकाक की यात्रा करते हैं। गोरखपुर और बलिया के ज्यादातर लोग नौकरी के सिलसिले में भी बैंकाक जाते हैं।


More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol