November 7, 2026

वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी द्वारा अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी-

Spread the love

*वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी*

 

 

*वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी द्वारा अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।*

 

उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी की संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा *आज दिनाँक 29-03-2022 को अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण* की कार्यवाही संपादित की गयी।

 

*अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध गरजा बुलडोजर*

 

*वार्ड-शिवपुर*

 

1- शिवपुर वार्ड के अंतर्गत मौज़ा-दान्दुपुर (रिंग रोड के किनारे) पर लगभग 10 बीघे में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

 

*ज़ोनल अधिकारी- श्री परमानन्द यादव*

*अवर अभियंता- श्री रामचन्द्र (क्षेत्रीय अवर अभियंता) एवं श्री पी0एन0 दुबे*

 

*वार्ड-मुगलसराय*

 

1- मुगलसराय वार्ड के अंतर्गत श्री बृजेश सिंह निवासी – सुसवाही द्वारा आराजी संख्या -185, मौज़ा-आलमपुर, अलीनगर, जिला – चंदौली पर लगभग 05 बीघा में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग एवं निर्मित कार्यालय को संयुक्त प्रवर्तन टीम एवं थाना – अलीनगर के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

 

*ज़ोनल अधिकारी- श्री चन्द्रभान दीक्षित (क्षेत्रीय ज़ोनल अधिकारी) एवं श्री देवचन्द्र राम (ज़ोनल अधिकारी)*

*अवर अभियंता- श्री आर0के0 सिंह*

 

*अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही*

 

*वार्ड-चेतगंज*

 

1- चेतगंज वार्ड के अंतर्गत श्री नन्द किशोर, श्री कौशल किशोर व वगैरह द्वारा एवं भवन संख्या – सी0 33/222- 4, मोहल्ला-चंदुआ छित्तूपूरा के प्रथम तल पर किए गए अवैध आर0सी0सी0 कालम का प्रवर्तन टीम के सहयोग से आंशिक ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।