वाराणसी : कैथी टोल टैक्स पर टोल टैक्स संचालको की गुंडई और दबंगई से स्थानीय ग्रामीण और गाड़ी मालिक परेशान है। बताते चलें कि वाराणसी गाजीपुर राजमार्ग पर कैथी के पास टोल टैक्स संचालित है। जिसके संचालक द्वारा क्षेत्र के कुछ दबंग व्यक्तियों को धनबल के सहारे अपने साथ लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ से रजवाड़ी पुल पर उतरने चढ़ने वाले दोनों रास्तों को भारी सीमेंट के पत्थर और लोहे की गाटर लगाकर बंद कर रखा है। यहां से लगभग 20 गांव का आने जाने का रास्ता है। इसके अलावा धौरहरा टेकुरी रजवाड़ी श्रीकंठ पुर आदि की तरफ से आने वाले लोगों के लिए भी यही एकमात्र रास्ता है। लेकिन रोड बंद होने के कारण इन सभी ग्रामवासियों को ना चाहते हुए भी जबरन 5 किलोमीटर आगे से टोल टैक्स कटाकर अपने गंतव्य जाना होता है। जिसके कारण ग्रामीणों ने भंदहा कला कैथी के टोल टैक्स संचालकों के खिलाफ भारी आक्रोश है।
रोड बंद करने के लिए टोल टैक्स संचालक के बाहुबली पुल के नीचे बैठे रहते हैं। ग्रामीणों के साथ आए दिन मारपीट और गुंडागर्दी की घटनाएं करते हैं। जिसकी शिकायत ग्रामीण व गाड़ी मालिक आखिर किससे कहने जाए।
अभी तक इस मामले में कुछ भी हल नहीं निकल सका है।जबकि यह मामला कुछ दिनों से सुर्खियों में चल रहा है। बावजूद इसके बार बार गाजीपुर रोड से रजवाड़ी पुल के नीचे मौजूद टोल संचालक के सहयोगी गुंडागर्दी पर उतारू है। ऐसे में यह कहा जा सकता की ग्रामीणों और गाड़ी मालिक का टोल संचालक के गुर्गो के साथ टकराव बड़ा रूप ले सकता है। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मेरे द्वारा किसी भी प्रकार का बैरियर नहीं लगाया गया है। चुनाव में बैरियर लगाए गए थे उसको हटा लिया गया यह बैरियर एनएचआई के द्वारा लगाया गया है जिसका हम लोगों से कोई लेना-देना नहीं आखिर ग्रामीण अपनी व्यथा किसको सुनाएं।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-