वाराणसी (व्यूरो) – लोहता थाना क्षेत्र के जगरनापुरी स्थित एक मंदिर से चोरो ने बीती रात दानपेटी का ताला तोड़कर उसमे रखे लगभग 25 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जगरनापुरी स्थित राधा कृष्ण जगरनाथ बाबा के मंदिर मे चोरो ने खिड़की का छङ तोड़कर अंदर घुसे और दानपेटी का ताला तोड़कर उसमे मे रखा सारा रुपया लेकर भाग निकले।
जगरनापुरी स्थित कृष्ण राधा जगरनाथ बाबा के मंदिर के पुजारी गुड्डू बाबा ने शनिवार को रात नौ बजे मंदिर बन्द करके अपने घर चले गये रविवार की सुबह पाँच बजे पुजारी मंदिर खोलने आये तो देखा कि दान पेटी का ताला टूटा है और उसमे रखा रूपया गायब था औरपुजारी के हिसाब से दान पेटी मे 25 हजार रुपया था साल मे दो बार दान पेटी खुलता है। चोरी की सूचना पुजारी ने पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जाँच पडताल मे जुट गई है।






More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-