
report कौशल कुमार पटना : बिहार के अररिया में देर रात एक इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। मृतक इंजीनियर मूलत: रांची के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार अररिया के हरियाबारा में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक जूनियर इंजीनियर रामविलास महतो की गोली मार कर हत्या कर दी। वे नरपतगंज प्रखंड में लोकल बॉडी डेवलपमेंट ऑथरिटी में जूनियर इंजिनियर (एलईओ) थे।
एसडीपीओ केडी सिंह के अनुसार इंजीनियर रामविलास महतो अररिया से नरपतगंज लौट रहे थे। इसी क्रम में घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने इंजीनियर पर तीन गोलियां दागीं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-