June 6, 2026

वाराणसी में एक साथ 21 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ मिले-

Spread the love

वाराणसी। शनिवार को वाराणसी में एक साथ 21 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ मिले हैं। इसी के साथ वाराणसी में एक्टिव मरीज़ों की संख्या बढ़कर 46 हो गयी है। वाराणसी में अभी तक 82454 पॉज़िटिव मरीज़ मिल चुके हैं।

 

शनिवार को बीएचयू जांच लैब से मिली 4062 जांच रिपोर्ट में 21 मरीज़ों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है और सभी के कांटेक्ट में आये लोगों की जांच की जा रही है।

 

इसमें 12 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। इसमें एक 36 वर्षीय महिला वाराणसी, 23 वर्षीय पुरुष, बीएचयू, 67 वर्षीय पुरुष, सोनारपुरा, 33 वर्षीय महिला, रविन्द्रपुरी कालोनी, 19 वर्षीय महिला, जवाहर नगर, भेलूपुर, 58 वर्षीय महिला सोनारपुरा, 33 वर्षीय महिला, महमूरगंज, 55 वर्षीय महिला, महमूरगंज, 73 वर्षीय पुरुष, वाराणसी, 31 पुरुष, वाराणसी, 38 पुरुष वाराणसी, 54 वर्षीय महिला, वाराणसी, 52 वर्षीय पुरुष, वाराणसी, 44 वर्षीय महिला, इंद्रानगर कालोनी, 10 वर्षीय पुरुष, बीएलडब्ल्यू, 46 वर्षीय पुरुष, महमूरगंज, 46 वर्षीय पुरुष, तुलसीसागर, 25 वर्षीय पुरुष, बीएचयू, 36 वर्षीय महिला, रविन्द्रपुरी, 38 वर्षीय पुरुष रविन्द्रपुरी एवंम 52 वर्षीय पुरुष सिकरौल में पॉज़िटिव पाए गए हैं।

 

 

अब तक वाराणसी में इस बिमारी से 81635 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमे होमआइसोलेशन से 75332 और विभिन्न अस्पतालों से 6303 मरीज़ स्वस्थ हुए हैं।