वाराणसी : *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी ने “दिनांक 04.08.2020 को पैसो से भरा सूटकेस ईलाज के लिये बिहार राज्य से आयी महिला को लौटाने” वाले चौकी प्रभारी कबीर चौरा उ0नि0धर्मराज सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित*
दिनांक 04.08.2020 को बिहार राज्य की एक महिला अपने भाई दिवाकर पांडेय के साथ अपने पिता का ईलाज कराने कबीरचौरा आयी थी। जहां डॉक्टरों ने पिता के गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें एपेक्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया। आनन-फानन में उक्त महिला का सूटकेस कबीरचौरा हॉस्पिटल में ही छूट गया। महिला जब वापस आकर रुपयों से भरा सूटकेस ढूंढी लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी सूटकेस नहीं मिला।
महिला कबीरचौरा चौकी प्रभारी धर्मराज सिंह के पास पहुंची। चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए, जांच पड़ताल कर सूटकेस बरामद किया जिसमें एक लाख 96 हजार रूपये सुरक्षित थे। चौकी प्रभारी द्वारा सूटकेस बरामद कर ईलाज के लिये आयी महिला को सौंपा दिया गया। महिला ने चौकी प्रभारी धर्मराज सिंह का आभार व्यक्त किया।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ