वाराणसी (चोलापुर)। मुर्दाहा चौकी अंतर्गत के औरा चौराहा के पास मंगलवार देर रात दो बाइक सवारों की आपस मे हुई टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी अस्पताल जाते वक्त मौत हो गई।
अहिरौली गांव के निवासी सतीश मिश्र कैंट रोडवेज डिपो रिटायर होने के बाद पुनः डिपो में संविदा पर तैनात थे। मंगलवार देर शाम ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। औरा चौराहे के पास तेज रफ्तार से आ रही बाइक से सतीश की बाइक में टक्कर हो गई। जिसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए, जबकि सतीश मिश्र घायल अवस्था में वहीं पड़े रहे। राहगीरों द्वारा सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। जिला अस्पताल दीनदयाल ले जाते समय सिर में गंभीर चोट की वजह से रास्ते में ही सतीश मिश्र की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार मे शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक सतीश मिश्र अपने पीछे पत्नी सहित तीन लड़के छोड़ गए। चोलापुर पुलिस शव को कब्जे मे लेकर विधिक करवाई कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
www.mvdindianews.in





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-