April 22, 2026

वाराणसी: कंधे पर थी तीन बेटियों के शादी की जिम्मेदारी, स्कूल बस ने कुचल डाला अरमान, बाइक सवार चौकीदार की मौत।

Spread the love

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के भदोही-बनारस मार्ग पर स्थित नैपुरा गांव के पास सामने से आ रही स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चौकीदार की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कालीचरण राम (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम दुलार निवासी ग्राम सोनबरसा थाना जंसा के निवासी थे। वह गांव का चौकीदार थे। बुधवार को सुबह अपनी ड्यूटी खत्म कर वह बाइक से घर जा रहा थे। नैपुरा गांव के पास तेज रफ्तार बीएनएस इंग्लिश स्कूल (कुरसातो चौखंडी) की बस ने जोरदार टक्कर मृतक कालीचरण के बाइक को मार दी। पता चलने पर पहुंची पुलिस ने कालीचरण को अस्पताल भिजवाया। जान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बस चालक रवि पटेल पुत्र मोलई पटेल निवासी कुरसातों व स्कूल बस को कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले आई। मृतक को 1 पुत्र व 6 पुत्री हैं। इनमें 3 की शादी हो चुकी है। 3 की शादी होनी है।

www.mvdindianews.in