वाराणसी : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गंगा के सहारे जीवन यापन करने वाले नाविक इन दिनों हड़ताल पर हैं। नाविकों ने गंगा में नाव के संचालन पर रोक लगा दी है जिसके कारण वाराणसी आने वाले पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही नाविकों के इस हड़ताल के कारण टूरिज्म पर खासा असर पड़ा है।
नाविकों का कहना है कि गंगा में क्रूज चलने के कारण उनकी रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। सरकार गंगा क्रूज चलवा कर पूंजीपतियों का समर्थन कर रही है और हम जैसे गरीब जो नौकायन के सहारे अपनी जीविका चलाते है उनके पेट पर लात मारने का काम कर रही है। हम गंगापुत्र है और गंगा हमारी माता है। वर्षो से हमारे पूर्वज काशी की गंगा में नाव चलाते आ रहे है और यह हमारी धरोहर है। अब इस पर रोक लगा कर सरकार द्वारा क्रूज चलाना कहां का न्याय है। इसलिए नाविकों ने मांग रखी है कि सरकार की तरफ से चलाए जा रहे क्रूज को बंद किया जाए।
क्रूज के अलावा उन्होंने और भी कई मांग रखी है। जिसमे उन्होंने मांग की है कि नाविकों के बनाये गए लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाए। साथ ही उन्होंने वोट राफ्टिंग किये जाने का भी विरोध किया है। नाविकों का कहना है कि इन हाई स्पीड वोट के कारण हमारे द्वारा चलायी जाने वाली नावों को भी पलटने खतरा रहता है। इसलिए इन्हे भी जल्द से जल्द बंद किया जाये। इस दौरान चेतावनी देते हुए नाविकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नही कर दिया जायेगा तब तक वह इसी तरह हड़ताल पर रहेंगे और किसी भी तरह से गंगा में नाव का संचालन बंद नही करेंगे।
नाविकों ने क्रूज को बंद करवाने के लिए किया हड़ताल

More Stories
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-