June 9, 2026

वांछित महिला आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार-

Spread the love

वांछित महिला आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

मेजा प्रयागराज।कोतवाली पुलिस ने अपराधियो की गिरफ्तारी अभियान में महिला के साथ क्रूरता के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा।पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर सौरभ दीक्षित व एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी मेजारोड रामभवन वर्मा मुखबीर की खास सूचना पर पंजीकृत मुकदमा 455/22धारा 498ए/304बी डीपी एक्ट एक्ट के वांछित महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी महिला स्वीकृता उर्फ सुकिरत देवी पत्नी स्व0 हरिराम ग्राम अमोरा थाना मेजा प्रयागराज का निवासिनी है पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी महिला के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही को पूरा करते हुए जेल भेजा।गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी मेजारोड के साथ सिपाही सुधीर कुमार,महिला सिपाही कामिनी पचौरी आदि रहे। FTR NEWS