रिमाण्ड आरोपी के निशान देहि पर पुलिस ने घटना में शामिल पिस्टल व कारतूस किया बरामद
नैनी प्रयागराज।नैनी पुलिस ने रिमाण्ड पर लिए वांछित आरोपी के निशानदेही पर हत्या के प्रयास घटना में प्रयोग किये पिस्टल व कारतूस बरामद कर लिया। जनपद प्रयागराज के पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक नैनी बृजेश सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक उपेन्द्र कुमार तिवारी ने मुकदमा 523/22 धारा 307 के वांछित शंकर गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी सीएमपी डिग्री कालेज जार्जटाउन प्रयागराज उम्र 28 वर्ष जो न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।आज नैनी पुलिस ने कस्टडी रिमाण्ड पर उसके निशान देहि पर 32 बोर का एक पिस्टल, एक खोखा कारतूस बोर बरामद कर लिया पुलिस के मुताबिक जो पिस्टल व कारतूस बरामद हुए आरोपी शिवशंकर ने फुलमंडी के रास्ते से पुराने पुल के पास स्थित ईशु दरवार के पश्चिमी दीवार के पास झड़ियों में पत्थर से छुपाया था।उसे बरामद कर लिया जिसके बाद सबन्धित मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की गई।

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-