June 16, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा जनपद में अचूक पुलिस प्रबंध किया गया।

Spread the love

आज दिनांक 22-08-2018 को ईद-उल-अजहा/ बकरीद त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा जनपद में अचूक पुलिस प्रबंध किया गया। जिलाधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आनन्द कुलकर्णी द्वारा वाराणसी शहर में भारी संख्या में पुलिस बल मय दंगा नियंत्रण उपकरणों डंडा, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर से सुसज्जित होकर ईद-उल-अजहा की नमाज को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया गया। जिलाधिकारी वाराणसी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा लाट भैरव स्थित मस्जिद पहुंचकर नमाजियों से गले मिलकर ईद-उल अजहा की बधाइयाँ दी गई ।