⚡वाराणसी : सोमवार को राइफल क्लब सभागार मे जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह से दानगंज निवासी शिकायतकर्ता नटवर विश्वकर्मा ने अपने पुत्र प्रियांशू विश्वकर्मा के स्कूल में घायल हो जाने व हाथ में फ्रैक्चर हो जाने की शिकायत की।जिलाधिकारी ने बच्चे का हाल जाना तथा दानगंज प्राथमिक विद्यालय प्रथम के कक्षा दो के उस छात्र से पढाई के बारे मे कुछ सवाल पूछे। इस दौरान पहाड़ा जानने के सवाल पर बच्चे ने कहा कि वह 20 तक का पहाड़ा जानता है। तब जिलाधिकारी के पूछे जाने पर उसने 18 का पहाड़ा बिना रूके सुनाया। बच्चे का कान्फिडेंस देख कर जिलाधिकारी ने प्रसंशा करते हुए बच्चे को भविष्य का डी0एम0 बताते हुए अपने बगल में कुर्सी पर बैठाया। उन्होंने उसे पुरस्कार स्वरूप कैडबरी चाकलेट देते हुये उसके पिता से जिलाधिकारी ने कहा कि इसे अच्छी तरह पढाये और प्रोत्साहित करें।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-