जनपद गाजियाबाद
‼ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने दिए कड़े फरमान,
चौकी /थाना इंचार्ज के लिए निर्देश यदि किसी चौकी पर ताला लगा दिखा तो चौकी इंचार्ज के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी साथ ही किसी भी चौकी पर किसी को अनावश्यक डिटेन न किया जाए।
एसएसपी द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गये हैं कि *चौकियों पर ताले नहीं* लगने चाहिए । किसी भी चौकी के संचालन हेतु कम से कम 6 सिपाही पर्याप्त होते हैं, अतः संबंधित थानाध्यक्ष क्षेत्राधिकारी और पुलिस अधीक्षक यह समीक्षा कर ले कि कुछ चौकियों पर जरूरत से अधिक सिपाही ना तैनात किए जाएं यदि ऐसा हो तो उन्हें दूसरी चौकी पर नियुक्त कर दें
किसी भी चौकी पर 6 से कम और 12 से अधिक सिपाही न तैनात किए जाएं।
*1 सितंबर को चौकियों पर तैनाती की समीक्षा की जाएगी*
*चौकियाँ भी थाने की तरह 24×7 खुली रहेंगी*
*एसएसपी गाजियाबाद श्री कलानिधि नैथानी* ने संबंधित पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारीयों को शीघ्र ही सभी चौकियों के विस्तृत निरीक्षण भी करने को आदेशित किया है। ‼





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-