*जनपद महोबा*
*तेजतर्रार ईमानदार एवं कर्मठ जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया उप-कारागार का औचक निरीक्षण*
आज दिनाँक 31.08.2020 को जिलाधिकारी महोबा श्री अवधेश कुमार तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री मणिलाल पाटीदार मय पुलिस बल द्वारा उप कारागार, महोबा का औचक निरीक्षण किया गया । जिसमे *कोविड-19* के संक्रमण को देखते हुए बंदिओ की बैरिको को चेक किया गया तथा उनकी साफ-सफाई हेतु जेलर/सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । बंदिओ के खान-पान का भी विशेष ध्यान रखने की बात कही गई । किसी भी बंदी को कोविड-19 जैसे लक्षण दिखने पर तुरन्त उपचार हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । बाहरी वस्तुओ पर पूर्णतः प्रतिबन्ध की बात कही गई । जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक द्वारा जेलर/सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि बंदी से मिलाई करने आने वालो लोगो को *मास्क पहनने व हाथो को सैनेटाइज कराने* के बाद ही बंदी से मिलने की इजाजत दी जाए ।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-