*वाराणसी चोलापुर*
*वन विभाग की लापरवाही से बालिका गंभीर रूप से घायल*
चोलापुर थाना क्षेत्र के भठौली गांव स्थित इमली के पेड़ को काटते समय वन विभाग की लापरवाही की भेंट एक बालिका चढ़ गई। जो गंभीर रूप से घायल होकर ट्रामा सेंटर में जीवन से संघर्ष कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार पलहीपट्टी मोहाव रोड के किनारे भठौली गांव में सतीस सिंह के घर के सामने विशाल इमली का जर्जर पेड़ है। जिसके गिरने की संभावना जताते हुए सतीस सिंह ने वन विभाग से उस पेड़ को काटने की गुहार लगाई थी। जिस पर वन विभाग की टीम रविवार को पेड़ की कटाई शुरू करा दी। रविवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही सतीस की इकलौती लड़की आस्था उम्र 9 वर्ष घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान पेड़ की डाली पर एक तरफ रस्सी न बंधे होने से अचानक आकर आस्था के सर पर टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे वाराणसी ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-