June 26, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं को किया गया जागरूक- दीपक सिंह

Spread the love

*वाराणसी चोलापुर*

 

 

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं को किया गया जागरूक*

 

चोलापुर थाना क्षेत्र के पलहीपट्टी स्थित पंडित दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें बालिकाओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर नीलकांत त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम अभियान चलाकर महिलाओं को जागृत करने का काम कर रही है। जिसमें हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम लोग भी महिलाओं को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने में मदद करे। इसमें खास तौर पर बालिकाओ को आत्म सुरक्षार्थ क्या-क्या उपाय जरूरी होते हैं। उसको सीखना समझना पड़ेगा। ताकि राह चलते किसी तरह का फायदा उठाकर अगर कोई बदमाश मनचला कोई हरकत करता है। तो उसका तुरंत विरोध बालिकाओं को करना है। उसके साथ-साथ सरकार द्वारा सुझाएं नंबरों पर तत्काल शिकायत कर उस पर अंकुश लगाना है। महिलाएं जब खुद जागरूक हो जाएंगी। तो किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं है कि वह उसको तंग कर सकें। बस जरूरत है तो खुद जागरूक रहने की। इस अवसर पर प्राचार्य ने किसी समस्या पर बिना संकोच अपनी क्लास टीचर को बताने की बात बताई। और बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के तमाम टिप्स भी दिए। और किसी भी समस्या पर महाविद्यालय द्वारा तुरंत समाधान करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर डॉक्टर अनंत व्रत पांडेय,डॉक्टर सुमन मोहन,डॉक्टर निति भोला,डॉक्टर जयश्री द्विवेदी,अमित राय,ऋचा चौधरी ने भी विचार ब्यक्त किया।