*लोहता में बाबा मस्तान के उर्स, मजार पर उमड़ी भीड़, मेले में पुलिस सतर्क*
*लोहता*: स्थानीय क्षेत्र के हरपालपुर गांव स्थित दिन मस्तान शाह बाबा के उर्स में मजार पर आयोजित तीन दिवसीय मेले में खरीदारों को भीड़ उमड़ रही है। मेले में लोहता के कोटवां,धन्नीपुर,महमूदपुर,आदि गांवों से पहुंचने वाले लोग जमकर खरीदारी कर रहें हैं। खाने-पीने के चीजों का लुत्फ उठा रहें हैं। बच्चे भी मेले में खूब मनोरंजन कर रहें हैं। मस्तान बाबा का दर्शन भी कर रहें हैं। बाबा दीन मस्तान शाह के दर्शन के लिए सुबह से ही मजार प्रांगण में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। मेले में खाने-पीने की दुकान से लेकर हवाई झूला,ब्रेक डांस आदि मनोरंजन के सभी साधन उपलब्ध है। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले व खिलौने की दुकान सजी हुई है। सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों की ओर युवतियों और महिलाओं का आकर्षण है। इसके बाद भी लोग वर्ष में एक बार लगने वाली इस मेले का आनंद ले रहे हैं। मेला परिसर में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोहता थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय अपने उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-