April 29, 2026

डी०ए०पी० उर्वरक एवं गेहूँ बीज निजी विक्रेताओं के यहां पर्याप्त मात्रा में है उपलब्धता-

Spread the love

वाराणसी/दिनांक 08 दिसम्बर, 2022 (सू0वि0)

 

*जनपद में निर्धारित लक्ष्य से अधिक मात्रा में डी०ए०पी० उर्वरक उपलब्ध है*

 

*डी०ए०पी० उर्वरक एवं गेहूँ बीज निजी विक्रेताओं के यहां पर्याप्त मात्रा में है उपलब्धता*

 

*निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां से निर्धारित दर 1350/- पर डी०ए०पी० उर्वरक क्रय कर सकते है*

 

*अधिक दर पर उर्वरक बिक्री करने वाले दुकानदारो की सूचना जनपद स्तर पर स्थापित उर्वरक कंट्रोल रूम नं०-9450967887, 9369560120 एवं जिला कृषि अधिकारी के मो0नं0/व्हाट्स एप्प नं०-7800205570 पर अवगत करा सकते हैं*

 

वाराणसी। जनपद में वर्तमान समय में डी०ए०पी० उर्वरक एवं गेहूँ बीज निजी विक्रेताओं के यहां पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान में जनपद में निर्धारित लक्ष्य से अधिक मात्रा में डी०ए०पी० उर्वरक उपलब्ध है। निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां डी०ए०पी० उर्वरक उपलब्ध है, उसमें पाये जाने वाले तत्व नाइट्रोजन 18 प्रतिशत, फास्फोरस 46 प्रतिशत उसी समान अनुपात में होता है, जिस अनुपात में इफको की डी०ए०पी० उर्वरक में पाये जाते है।

उक्त जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान भाई अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां से निर्धारित दर मु०-1350/- पर डी०ए०पी०

उर्वरक क्रय कर सकते है। किसी विक्रेता द्वारा अगर निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक बिक्री कर रहा है, तो तत्काल जनपद स्तर पर स्थापित उर्वरक कंट्रोल रूम नं०-9450967887, 9369560120 एवं जिला कृषि अधिकारी के मो० नं०/व्हाट्स एप्प नं०-7800205570 पर अवगत करा सकते हैं। संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरूद्ध उर्वरक गुण नियंत्रण 1985 के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने बताया कि आज इफको डी०ए०पी० एवं एन०पी०के० उर्वरक की रैक जनपद को प्राप्त हो गयी है, जिससे साधन सहकारी समिति, पी०सी०एफ० कृषक सेवा

केन्द्र, वन स्टाप शाप-एग्रीजंक्शन, इफको कृषक सेवा केन्द्र, औद्यानिक समितियां एवं आई0एफ0 एफ0डी0सी0 के विक्रय केन्द्र उर्वरक की आपूर्ति हो चुकी है। जहां से सरकारी कर्मचारियों की देख-रेख में उर्वरक का वितरण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त किसान भाइयों के सुविधा हेतु

जनपद के प्रत्येक विकास खण्डो में निजी विक्रेताओं के बिक्री केन्द्रो पर सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित दर पर डी०ए०पी० उर्वरक का वितरण कराया जा रहा है। किसान भाई अपने आधार कार्ड एवं जोत बही के साथ आवश्यकतानुसार उर्वरक क्रय कर सकते है। रबी 2022-23 के अन्तर्गत कृषि विभाग के माध्यम से 5687 कु० गेंहू बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष विभिन्न श्रोतों से अब तक 4318 कु० (76 प्रतिशत) गेंहू बीज उपलब्ध हुआ है। जिसका वितरण जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भण्डारों के माध्यम से कृषकों में किया गया है। लक्ष्यानुसार बीज उपलब्ध कराने हेतु उच्चाधिकारियों से लगातार पत्राचार किया जा रहा

है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम भी शासन स्तर पर अपर मुख्य सचिव (कृषि) एवं कृषि निदेशक को स्थिति से अवगत कराते हुए गेंहू बीज की मांग प्रेषित की गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि निजी क्षेत्र के बीज बिक्रेताओं के द्वारा प्रजाति की विशेषता के अनुसार गेंहू बीज का विक्रय 3500/- से लेकर 6500/- प्रति कु० की दर से किया जा रहा है। निजी क्षेत्र में गेंहू बीज की पर्याप्त उपलब्धता है। किसान अपनी सुविधानुसार जनपद के निजी बिक्रेता से बीज क्रय कर सकते हैं।