September 21, 2026

लोधऊर पुलिस चौकी की कमाऊ नीति के कारण अधेड़ गांव छोड़ने को मजबूर-

Spread the love

*लोधऊर पुलिस चौकी की कमाऊ नीति के कारण अधेड़ गांव छोड़ने को मजबूर*

– *दबंग पट्टीदारों पर है पुलिस का वरदहस्त*

जवई गांव निवासी शिवसहाय मिश्रा पुत्र बलराम मिश्रा के अनुसार उसका पट्टीदार दबंग भाइयों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है।बुधवार की सुबह वह घर के अंदर बैठा था।इसी दौरान दोनों भाई अपने दो साथियों के साथ उसके घर के बाहर पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। उसने घर के पीछे से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।अधेड़ का आरोप है कि पट्टीदार उसे मारकर उसकी घर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और उनके मंसूबों को अमलीजामा पहनाने में चौकी पुलिस पूरा सहयोग कर रही है।उसका कहना है कि यदि प्रशासन ने उसकी मदद नहीं किया तो वह गांव और घर को छोड़कर भाग जाने को मजबूर होगा। पीड़ित ने थाने जाकर चार लोगों के खिलाफ मामले की तहरीर दी है।