*चोरी के सामान व जिन्दा देशी बम के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी।* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस बल द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान तीन अभियुक्तो मुकेश कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी नउवापुर थाना पिपरी विनोद पटेल पुत्र लालजी पटेल व सुनील रैदास पुत्र दिलीप रैदास निवासीगण मोहम्मदपुर थाना पिपरी को मुखबिर की सूचना पर कौशाम्बी डिग्री कॉलेज मखऊपुर के पास से चोरी का सात अदद सौर उर्जा पैनल एक अदद बैटरा व एक अदद इनवर्टर तथा दस अदद जिन्दा देशी बम के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तो को न्यायालय भेज दिया है। FTR





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-