June 25, 2026

लॉकडाउन की वजह से फंसे श्रमिकों को वापस लाया जाएगा

Spread the love

 लखनऊ

लॉकडाउन की वजह से हरियाणा में फंसे बरेली के 468 श्रमिकों को वापस लाया जाएगा जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसर सक्रिय हो गए हैं श्रमिकों को लाने के लिए रोडवेज बसें भेजी जा रही हैं इनमें ज्यादातर फैक्ट्री में काम करने वाले लोग हैं इसकी सूचना शुक्रवार शाम मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने समन्वय बनाना शुरू कर दिया है इन सभी लोगों को हरूनगला, फ्यूचर कॉलेज, मीरगंज और आंवला में रोकने की व्यवस्था कराई जा रही है हरियाणा से आने वाले सभी लोगों का पहले कोरोना टेस्ट होगा उसके बाद उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा ।