June 10, 2026

लूट की मोबाइल के साथ तीन बाल अपचारी कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस संरक्षण में लिया गया-

Spread the love

*लूट की मोबाइल के साथ तीन बाल अपचारी कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस संरक्षण में लिया गया*

मेजा प्रयागराज।मेजा कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओ को अंजाम देने वाले तीन बाल अपचारियों के गिरोह का पर्दाफाश किया गया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार संरक्षण में लिए गए अपचारियों के कब्जे से 03 मोबाइल तथा लूट में प्रयुक्त अपाची बाइक बरामद कर पुलिस ने उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा। एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर लूट छिनैती करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजने हेतु दिए गये आदेश के कड़ी के एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा विमल किशोर मिश्र के पर्यवेक्षण/ निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की घटना के सम्बंध में दर्ज 678/22 धारा 392 में आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुए मामले मुखबीर की सूचना पर सिरसा चौकी क्षेत्र डोरवा मोड़ से आज तीन बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया। पूछताछ में उनके पास से लूट के मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त बाइक भी कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया है जानकारी के अनुसार तीनो के खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की गई।अपचारियों को संरक्षण में लेने में प्रभारी निरीक्षक के साथ चौकी प्रभारी सिरसा जगदीश कुमार, हेड कांस्टेबल क्रेन्द्र प्रकाश, कास्टेबल दीपक यादव साथ रहे। FTR