यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रॉली बैग में मिले लड़की के शव की 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी पहचान
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे लाल रंग की एक ट्रॉली बैग में पन्नी में लड़की का शव मिले हुए 24 घंटे बीत चुके हैं।पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं,लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को देखने से लगता होता है कि लड़की की हत्या कर शव को फेंका गया है।इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मृतक लड़की की उम्र लगभग 22 साल है। कद 5 फीट 2 इंच, रंग गोरा और लंबे काले बाल,स्लेटी कलर की टी-शर्ट और नीले-सफेद फूल पत्ती प्रिंटेड प्लाजो।इसके अलावा बाएं हाथ पर लाल कलावा और काला बंधा धागा, पैर के नाखूनों पर हरे रंग की नेल पॉलिश, लाल सफेद और बैगनी रंग की साड़ी साथ है यह पहचान है।
कार्यवाहक एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले की तहकीकात में पांच टीमें लगी हुई थीं, लेकिन अब तीन टीम और बढ़ा दी गई हैं।उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल आठ टीमें लगाई गई हैं।टीमें नोएडा से लेकर आगरा तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। अभी तक युवती के शव की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है।
आपको बताते चलें कि कल शुक्रवार दोपहर राया पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि कृषि अनुसंधान केंद्र के के पास यमुना एक्सप्रेस-वे से सटे सर्विस रोड पर लाल रंग का ट्रॉली बैग पड़ा है।बैग को खोलने पर उसमें प्लास्टिक में पैक किया हुआ लड़की का एक शव पाया गया।पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा की तरफ से आने वाले रास्ते लड़की का शव फेंका गया है।यह भी पता चला है कि गोली मारकर हत्या करने के बाद उसका शव यहां लाकर फेंका गया है।लड़की के कपड़ों से उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई है,लेकिन किसी अच्छे परिवार की प्रतीत हो रही है।पुलिस की टीमें लड़की की शिनाख्त करने में जुटी हैं।
सूत्रों के मुताबिक कानपुर के रहने वाले एक परिवार ने लड़की की फोटो देखकर दावा किया है,लेकिन परिवार के लोगों का कहना है कि हमारी बेटी की पथरी का ऑपरेशन हुआ था और जिसके पेट पर सर्जरी का निशान है,लेकिन इस लड़की के पेट पर कोई निशान नहीं है।आज ये परिवार मथुरा मोर्चरी पर आ रहा है।परिवार के सामने से पहचान करने के बाद इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-