*रायबरेली*
*लालगंज तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा डिडौली में लगा कोविड19 का कैम्प*
आदर्श ग्राम पंचायत डिडौली मे कोविड19 टीकाकरण का कैम्प का आयोजन ग्राम प्रधान श्रीमती पूनम सिंह के कुशल नेतृत्व मे किया गया जिसमे अमावा स्वास्थ केंद्र के चंद्र किशोर यादव BCPM, अनीता मौर्या जी CHO, अर्चना तिवारी CHO, शैलजा सिंह आशा बहू ने विशेष सहयोग किया । कोविड 19 से बचाव के प्रति ग्राम प्रधान पूनम सिंह जी शुरू से ही वह सभी संभव प्रयास कर रही है जिससे आदर्श ग्राम पंचायत डिडौली की जनता जनार्दन सुरक्षित और स्वस्थ रहे। ग्रामवासियो ने प्रधान जी के इस सहयोग का हॄदयतल से धन्यवाद दिया। कोविड 19 कैम्प मे आयी जनता जनार्दन को एक एक गुलाब पुष्प देकर सम्मानित व उत्साहवर्धन किया गया। प्रधान प्रतिनिधि राज कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना पूरे मानव जाति के लिए अभिशाप है इससे बचने के लिए हर व्यक्ति को टीका अवश्य लगवाना चाहिए व जहा तक संभव हो समाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। ग्राम प्रधान पूनम सिंह जी ने कहा कोरोना बचाव के लिए समय समय शर दवा का छिङकाव, वाल पेन्टिंग, जागरूकता अभियान व आज टीकाकरण कराया जा रहा है तथा आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर श्रीराम चौधरी, राजकुमार सिंह, सुखलाल मौर्य, राजकुमार यादव, नरेन्द्र, महेंद्र सिंह, देशराज चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
*रायबरेली से अंकित तिवारी की खबर*







More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-