April 29, 2026

कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही- अजय मिश्रा

Spread the love

कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 10 दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 1 लाख से कम आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 67,208 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,97,00,313 हो गई है।हालांकि मौतों का आंकड़ा अब भी चिंताजनक बना हुआ है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 2,330 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 3,81,903 हो गया है।