फतेहपुर :- ललौली थाना सहेली चौकी एवं गाजीपुर थाना पुलिस प्रशासन द्वारा थाना परिसर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव,रात्रि जागरण, भजन- कीर्तन के साथ प्रतिभोज व प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
सोमवार को जनपद के ललौली थाना परिसर के अलावा सहेली चौकी गाजीपुर थाना आदि में थाना पुलिस प्रशासन द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बहुत धूम धाम से किया गया | जहाँ बारिश की फुहारों के बीच कार्यक्रम का सकुशल आयोजन हुआ, थाना पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मानित क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया।जहाँ सहेली चौकी इंचार्ज महेश सिंह ,हेड कांस्टेबल संतोष कुमार ,हेड कांस्टेबल अमरेंद्र मिश्रा ,हेड कांस्टेबल जगदंबा पांडे ,हेड कांस्टेबल बलवान सिंह ,हेड कांस्टेबल सर्वेश गिरी, हेड कांस्टेबल कमलेश राजभर हेड कांस्टेबल पंकज कुमार एवं हेड कांस्टेबल रोहित राजावत के अलावा ललौली थाने में थाना अध्यक्ष योगेंद्र पटेल सुरेंद्र पाल संतोष पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा थाना परिसर में बने मंदिर में पूजा अर्चना की गई बारिश के बीच कार्यक्रम का सकुशल आयोजन किया गया प्रसाद वितरण व भजन कीर्तन का आयोजन हुआ| इस दौरान थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल, दीवान संतोष कुमार पटेल, दीवान कमलेश कुमार, सुरेंद्र पाल, एस.आई प्रवीण द्विवेदी, चौकी दीवान दिवाकर, आदि लोग उपस्थित रहे

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-