June 23, 2026

लखनऊ में बीच चौराहे पर युवती को कार में खींचकर कपड़े फाड़े-

Spread the love

लखनऊ में बीच चौराहे पर युवती को कार में खींचकर कपड़े फाड़े]

 

लखनऊ-:

लखनऊ के अलीगंज स्थित कपूरथला चौराहे पर बुधवार देर रात दो युवकों ने एक युवती से छेड़छाड़ की फिर उसे कार में खींच लिया। चलती कार में उसकी पिटाई करते हुए कपड़े तक फाड़ डाले।चीखने-चिल्लाने पर कुछ राहगीर मदद के लिये दौड़े तो युवक उसे चलती कार से फेंक कर फरार हो गये। सड़क पर गिरने से युवती घायल हो गई। वारदात उस वक्त हुई, जब पीड़िता चौराहे से घर जाने के लिये ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।