July 8, 2026

लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस अपराधियों की धर पकड़ कर रही है।

Spread the love

लखनऊ
ईमानदार छवि वाले पुलिस कमिश्नर सुजीत कुमार पांडे के निर्देश में लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस अपराधियों की धर पकड़ कर रही है। महिला आईपीएस डीसीपी उत्तरी श्रीमती शालिनी के कुशल नेतृत्व में मड़ियांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।मड़ियाव पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। 280 ग्राम मार्फिन के साथ मड़ियांव पुलिस ने विजय अग्रवाल उर्फ गोलू उर्फ विजय कालिया को गिरफ्तार किया है। विजय कालिया मड़ियांव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। विजय कालिया को रहीम नगर डिडौली भगत तिराहा पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। मार्फिन की तस्करी के लिए निकला था। हिस्ट्रीशीटर विजय कालिया मड़ियांव थाने से 2003 में एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वर्ष 2004, 2014 और 2017 में लूट, नकबजनी, चोरी और अवैध शस्त्र बरामदगी के कई मामलों में वह पहले भी जेल जा चुका है। 2019 जनपद मेरठ में सुपारी लेकर हत्या के प्रयास में भी वह गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। विजय अग्रवाल उर्फ विजय कालिया थाना मड़ियांव का हिस्ट्रीशीटर है जिसका हिस्ट्री सीट नंबर 353 A है। हिस्ट्रीशीटर विजय अग्रवाल उर्फ विजय कालिया के ऊपर मड़ियांव जनपद लखनऊ व जनपद मेरठ में करीब दर्जन भर से ज्यादा मुकदमा पंजीकृत है। लगातार महिला आईपीएस डीसीपी उत्तरी श्रीमती शालिनी व एडिशनल डीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में एसीपी अलीगंज राजकुमार शुक्ला व तेजतर्रार इंस्पेक्टर मड़ियांव विपिन कुमार सिंह क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस्पेक्टर मड़ियांव विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में हिस्ट्रीशीटर विजय अग्रवाल उर्फ विजय कालिया की गिरफ्तारी हुई है।