चित्रकूट : मानिकपुर थानान्तर्गत सरैंया निवासी एक युवक (25) की रविवार को मौत हो गई थी। मुम्बई में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाला युवक कई दिन से बीमार था। शंकरगढ़ (प्रयागराज) निवासी रिश्ते का जीजा ने किराये के वाहन से रविवार को उसे घर छोड़ा था। स्वजन ने स्वास्थ्य टीम व ऐम्बुलेंस बुलाई थी, लेकिन समय से इन्तजाम नहीं होने पर मौत हो गई थी। सोमवार देर रात प्रयागराज मेडिकल कॉलिज से जारी रिपोर्ट में मृतक कोरोना संक्रमित निकला। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि प्रशासन पहले से ही चौकन्ना था। युवक की मौत के बाद पूरी सुरक्षा के साथ अन्तिम संस्कार किया गया था। सोमवार देर रात में ही परिवार के 3 सदस्यों का नमूना लिया गया है, जबकि बाकी सम्पर्क वालों को चिह्नित किया जा रहा है। अब जिले में कोरोना पोजिटिव के 16 मामले हो गए हैं। वर्तमान में 14 सक्रिय मामले हैं। एक की मौत हुई है, जबकि एक ठीक होकर घर जा चुका है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-