June 25, 2026

लंका पुलिस द्वारा मुठभेड़ में अर्न्तजनपदीय लुटेर गिरफ्तार*

Spread the love

वाराणसी : आज दिनांक 06.03.2019 को पुलिस लाइन वाराणसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी श्री आनन्द कुलकर्णी ने प्रेस वार्ता मैं बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री दिनेश सिंह के दिशा निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी भेलूपुर श्री अनिल कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक लंका भारत भूषण तिवारी व नगवां चौकी इंचार्ज घनश्याम शुक्ला व संकटमोचन चौकी इंचार्ज ईश्वरदयाल दुबे की संयुक्त टीम मे शातिर अपराधियो की एक गैंग को पकड़ने में सफलता पायी है । जो चंदौली में एक बियर शाप के मालिक से लूट करने जा रही थी। आज सुबह 05.55 बजे विश्वसुंदरी पुल के नीचे पुलिस टीम ने घेराबंदी की जहां से 5 अपराधी मोटरसाइकिल से चंदौली जा रहे थे और पुलिस को देखकर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने की कोशिश किया परन्तु घेराबंदी कर पकड़ लिय गये। विधिवत पूछताछ में इनके द्वारा 7 अदद मोटरसाइकिलें जो लंका भेलूपुर व कैण्ट से चुराई गयी है के साथ एवं एक रिवाल्वर व 4 कट्टा व कुल 8 कारतूस जिसमें 2 खोखा कारतूस के साथ ही रोहनिया थाना क्षेत्र मे हुई चांदी की लूट के 9 जोड़ा पायल के साथ गिरफ्तार किये गये। पूछताछ में अंकित तिवारी नाम के अपराधी ने जो थाना चोलापुर का हिस्ट्रीशीटर है तथा टाप 10 का अपराधी है द्वारा गैंग का संचालन किया जा रहा है इनके द्वारा बाईपास के नजदीक के थाना क्षेत्रों मे मोटरसाइकिल चोरी लूट तथा छिनैती के घटनाओं को अंजाम दिया जाता था । रोहनिया में हुई चांदी लूट की घटना को भी अंकित तिवारी गैंग ने जो बिहार के रहने वाले है ने मिलकर अंजाम दिया था । बिहार के सदस्यो के सम्बन्ध में पूछताछ किया तो पता चला कि वो रोहतास जिला थाना शिवसागर एवं चेनारी के उनके साथ मिलकर अंजाम दिया गया था । पूछताछ से लंका थाना क्षेत्र की लूट की घटनाओ को भी स्वीकार किया है।