वाराणसी, 06 मार्च,2019: रेल राज्य मंत्री एवं संचार राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार श्री मनोज सिन्हा ने 06मार्च,2019 को गाजीपुर सिटी स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में सी.सी.टी.वी. सर्विसलांस प्रणाली, कोच में पानी भरने हेतु 650 मीटर लम्बी हाइड्रेन्ट प्रणाली, प्लेटफार्मों पर कोच गाइडेन्स प्रणाली एवं मऊ जं0 स्टेशन पर कोचिंग टर्मिनल का लोकार्पण, गाजीपुर सिटी स्टेशन पर आर.पी.एफ. बैरक,मैकेनाइज्ड लाण्ड्री, लिफ्ट एवं प्लेटफार्म संख्या-2/3 के सतह में सुधार कार्य का शिलान्यास तथा वाराणसी सिटी-दरभंगा अन्त्योदय साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुये रेल राज्य मंत्री एवं संचार राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्री मनोज सिन्हा ने कहा कि इस क्षेत्र का रेल के माध्यम से विकास हेतु हम सतत् प्रयासरत हैं, जिससे इस क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास में गति लायी जा सके। इसी क्रम में आज वाराणसी सिटी-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारम्भ किया जा रहा है, जिससे पड़ोसी बिहार के श्रद्धालु यात्रियों को बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी आने-जाने हेतु एक अतिरिक्त गाड़ी उपलब्ध हो जायेगी । इसके अतिरिक्त गाजीपुर सिटी स्टेशन पर यात्रियों को उच्च स्तरीय यात्रा सुविधा प्रदान करने हेतु कई रेल परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है।
श्री सिन्हा ने कहा कि इस क्षेत्र में गाजीपुर एवं मऊ जं0 से अनेक गाड़ियों का संचलन विगत दिनों प्रारम्भ किया गया है, जिससे गाड़ियों के कोचों के अनुरक्षण हेतु एक कोचिंग टर्मिनल रू0 30करोड़ की लागत से मऊ में कोचिंग टर्मिनल का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया गया है।
रेल राज्य मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुये भारतीय रेल की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाय, जिसके अन्तर्गत बड़े पैमाने पर आमान परिवर्तन, दोहरीकरण, नई रेल लाइन, विद्युतीकरण एवं कारखानों की स्थापना प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। विगत दिनों माननीय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ने भारतीय रेल की सभी बड़ी रेल लाइनों के विद्युतीकरण को स्वीकृति प्रदान की है। इस रेलवे के छपरा-औड़िहार, मंडुवाडीह-इलाहाबाद, भटनी-औड़िहार, औड़िहार-जौनपुर, इन्दारा-फैफना,मऊ-शाहगंज, सीतापुर छावनी-बुढ़वल खण्डों के दोहरीकरण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है जबकि
औड़िहार-वाराणसी-मंडुवाडीह रेल खण्ड का दोहरीकरण कार्य पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त बुढ़वल-गोण्डा एवं डोमिनगढ़-गोरखपुर-कुसुम्ही तीसरी रनिंग लाइन तथा गोरखपुर-नकहा जंगल दूसरी रनिंग लाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि कलट्टरबकगुज एवं औड़िहार में डेमू शेड का निर्माण कार्य पूरा हो यगा है। सैदपुर भितरी में विद्युत लोको शेड की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है। श्री सिन्हा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में उत्तर प्रदेष से लगभग 200 नई टेªनों का संचलन प्रारम्भ किया गया । इसमें देश की तीव्रगामी गाड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस गतिमान एक्सप्रेस का संचलन सम्मिलित है। स्टेशनों के आधुनिक यात्री सुविधाओं का प्रावधान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्टेषन भवनों, सरकुलेटिंग एरिया, द्वितीय प्रवेश द्वार, पहुँच मार्ग का भी विस्तार किया जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में हाल ही में रू0 8000 करोड़ की लागत से खलीलाबाद-बहराइच, घुघली-आनन्दनगर एवं दोहरीघाट-सहजनवा नई लाइन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।
प्रदेश में रेलों के विकास हेतु वर्ष 2009-14 तक बजट आबंटन की तुलना में वर्ष 2014-19 तक 400 प्रतिषत अधिक धनराषि का आवंटन किया गया। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 से अब तक430 किमी. आमान परिवर्तन पूरा हुआ एवं 2009-14 की तुलना में विद्युतीकरण में भी प्रतिवर्ष 90 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी प्रकार 2009-14 की तुलना में पिछले साढ़े चार वर्षों में नई लाइन निर्माण में 700 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इस अवसर पर विधायक डा0 संगीता बलवन्त एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने रेल के माध्यम से पूर्वांचल के विकास पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुये श्री सिन्हा को साधुवाद दिया । मऊ जं0 पर नवनिर्मित कोचिंग काम्प्लेक्स का वीडियो लिंक के माध्यम से लोकार्पण अवसर पर मऊ में सांसद श्री हरिनारायण राजभर ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुये कहा कि मऊ जं0 स्टेशन पर कोचिंग काम्प्लेक्स बन जाने से यहाँ से प्रारम्भ होने वाली गाड़ियों के रखरखाव में सुविधा होग तथा और अधिक गाड़ियों का संचलन मऊ से प्रारम्भ हो सकेगा ।
इसके पूर्व, अपने स्वागत सम्बोधन में महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि माननीय रेल राज्य मंत्री जी के विशेष प्रयास से पूर्वांचल में विगत साढ़े चार वर्षों में अनेक रेल परियोजनाओं को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया गया है। विशेष रूप से गाजीपुर सिटी स्टेशन पर क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, वाशिंग पिट, गाजीपुर घाट में पेरिशेबुल कार्गो केन्द्र सहित अनेक रेल परियोजनाओं को पूरा किया गया है तथा गाजीपुर सिटी से देश के महत्वपूर्ण नगरों के लिये सीधी रेल सेवा शुरू की गयी है।
मण्डल रेल प्रबन्धक/वाराणसी श्री एस.के.झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री संजय यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-