*रैपुरा पुलिस द्वारा भौंरी में पैदल गस्त कर व्यापारियों को सुरक्षा हेतु सजक किया गया*
रैपुरा थाना प्रभारी *सुशीलचंद्र शर्मा* एवं उपनिरीक्षक *अनिल गुप्ता* द्वारा ग्राम भौंरी में पैदल गस्त कर व्यापारियों से मुलाकात कर उनके दुकान की सुरक्षा के सम्बन्ध में बात चीत की गई।तेजतर्रार थाना प्रभारी *सुशीलचंद्र शर्मा* ने व्यापारी नेता पिंकू गुप्ता से बताया कि सभी व्यपारी आपस मे मिलजुलकर एक प्राइवेट चौकीदार नियुक्त करे जो रात में गस्त करता रहे,उपनिरीक्षक *अनिल गुप्ता* ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में फोर्स न होने के कारण हम जगह जगह पर पुलिस नही लगा सकते, लेकिन चौकीदार के लिए टार्च,कम्बल,इत्यादि की हर सम्भव मदद की जाएगी।और समय समय पर पुलिस भी गस्त करती रहेगी। जिससे व्यापारियों को टप्पेबाजों से सुरक्षा मिलती रहे।रैपुरा पुलिस हमेशा आपलोगो के सेवा के लिए तत्पर है ।व्यापारी नेता पिंकू ने कहा की हम सब व्यापारी आपस से बात चीत करके बहुत जल्द चौकीदार लगालगे, और व्यापारियों में थाना प्रभारी की सराहना करते हुए कहा कि हमने पहली बार व्यापारियों के हित मे सोचने वाले हमे अच्छे अधिकारी मिले है।
*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*



More Stories
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में परिवार के 3 सदस्यों ने की ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या-
शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं-
वोटों के लिए पागल कहे जाने पर भड़के कमल नाथ, बोले- सड़कछाप गुंडे की भाषा बोल रहे सीएम शिवराज-