*चित्रकूट नगर पंचायत को सबसे ज्यादा आय देना वाला गुप्त गोदावरी उपेक्षा का शिकार*
*साल भर में दो करोड़ की आमदनी, यात्रियों के लिए नहीं है सुविधाएं, कभी भी फट सकते है श्रद्धालुओं के सर*
*चित्रकूट/सतना*
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट नगर पंचायत के वार्ड.15 स्थिति गुप्तगोदावरी सबसे ज्यादा आये देने वाला स्थान है। यहां से साल भर में नगर पंचायत को लगभग दो करोड़ की आमदनी होती है। किन्तु यही स्थान उपेक्षा का शिकार सबसे ज्यादा है। यहां गुफा प्रवेश, पार्किंग, शू-स्टैंड का पैसा श्रद्धालुओं से लिया जाता लेकिन सुविधाएं ना के बराबर है।
*चोटिल हो सकते है श्रद्धालु*
गुप्त गोदावरी गुफा प्रवेश के लिए सैकड़ों सीढियां चढ़नी पड़ती है, धूप, बारिश और बंदरों से बचाव के लिए टीन सेड लागाये गये थे लेकिन सालों से टीन गायब है। पहली गुफा के प्रवेश द्वार के ऊपर जंगल है जहां हर समय बंदर चहलकदमी करते रहते है, कई बार बंदरों की चहलकदमी से जंगल के पत्थर सीधे श्रद्धालुओं के सर पर गिर जाते है। जिससे उनको गंभीर चोटें आ जाती है। बावजूद किसी भी जिम्मेदार का इस ओर ध्यान नहीं जाता।
*सड़क पर बहती गंदगी, शौचालय बद् से बद्तर*
नाली न होने से होटलों और घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता है, शौचालय में गंदगी का अंबार लगा रहता है।
*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*



More Stories
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में परिवार के 3 सदस्यों ने की ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या-
शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं-
वोटों के लिए पागल कहे जाने पर भड़के कमल नाथ, बोले- सड़कछाप गुंडे की भाषा बोल रहे सीएम शिवराज-