April 16, 2026

रैगिंग करनेवाले 26 सीनियर छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज-

Spread the love

दुमका :-(झारखंड)

===========

 

*रैगिंग करनेवाले 26 सीनियर छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज*

 

🔹️ दुमका एस.पी.काॅलेज कैम्पस स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास सं0-5 के जूनियर छात्रों को नग्न कर पीटने के आरोप में 26 सीनियर छात्रों के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज ।

 

🔹️ जूनियर छात्रों द्वारा लगाए आरोप के अनुसार 22 जून की आधी रात को 26 सीनियर छात्रों ने उठाकर बेरहमी से की थी मारपीट । विरोध करने पर आरोपियों ने जूनियर छात्रों को नग्न कर पीटा था ।

 

🔹️ जूनियर छात्रों को फुटबॉल प्रतियोगिता की जीत पर मिले उपहार पर दवाबपूर्वक हक जतानेवाले नशे की हालत में सीनियर छात्रों के द्वारा 22 जून की रात करीब 1 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक लगातार जूनियर छात्रों को नग्न कर की गई थी पिटाई ।

 

🔹️ पीड़ित जूनियर छात्रों के द्वारा आरोपी 26 सीनियर छात्रों के खिलाफ दुमका नगर थाना में दर्ज की गई शिकायत पर पुलिस कर रही है मामले की छानबीन ।

 

 

सुशील झा