दुमका:-(झारखंड)
===========
*जिलाधीन प्रखंड के सभी पंचायतों में 29 जून तक लगेगा पेंशन शिविर*
🔹️दुमका जिला के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायत सचिवालय में “सर्वजन पेंशन योजना” के तहत् लगाए जा रहे शिविर में पेंशन पाने के हर जरूरतमंद योग्य लाभुकों से लिए जाएंगे आवेदन
🔹️ पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक लगनेवाले शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों की स्क्रूटनी और सत्यापन के उपरांत उसी दिन शाम 6:00 बजे तक प्रखंड मुख्यालय में जमा होंगे उस दिन के सभी आवेदन ।
🔹️ झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री के दुमका आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम में “सर्वजन पेंशन योजना” की होनेवाली है समीक्षा । जिसमें अबतक वंचित रह गए जरूरतमंद व सुयोग्य लाभुकों को इस पेंशन योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने की ली जाएगी जानकारी ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-