June 14, 2026

रेस्टोरेंट पिण्ड बलूची में घुसकर चोरी करने वाला गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेसनोट थाना शाहपुर गोरखपुर दिनांक 26.09.2022*

 

*रेस्टोरेंट पिण्ड बलूची में घुसकर चोरी करने वाला गिरफ्तार*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान व चोरी की घटनाओ के खुलासे हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ गोरखपुर के कुशल पर्यवेक्षण में व रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 रविन्द्र कुमार सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मोहम्मद आशिफ पुत्र मोहम्मद मुमताज निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर गिरफ़्तार किया गया । अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

मोहम्मद आशिफ पुत्र मोहम्मद मुमताज निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर

 

*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0 404/22 धारा 380,457,411 380,457, 411 भादवी थाना शाहपुर गोरखपुर ।

 

*बरामदगी-*

1. एक अदद मोटर साइकिल पल्सर

2. 01 पेटी बीयर Carlseberg PREMIUM ELEPHANT STRONG

3. 1500/- रूपया नगद

 

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*

1-उ0नि0 रविन्द्र कुमार सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

2- का0 प्रीतम कुशवाहा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।