June 14, 2026

चोरी के सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर दिनांक 26.09.2022*

 

*चोरी के सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 26.09.2022 को मुखबीर की सूचना पर मु0अ0सं0- 232/2022 धारा 41/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त श्याम मिलन यादव पुत्र स्व0 रामदत्त यादव निवासी ग्राम मिश्रौलिया थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*

श्याम मिलन यादव पुत्र स्व0 रामदत्त यादव निवासी ग्राम मिश्रौलिया थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर उम्र करीब 37 वर्ष

 

*बरामदगी-* 28 अदद नट बोल्ट व 3 बड़ी प्लेट लोहे की व 7 छोटे लोहे की चादर के टुकड़े व एक इण्डेन रसोई गैस सिलिण्डर ।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* अभियुक्त श्याम मिलन यादव पुत्र स्व0 रामदत्त यादव निवासी ग्राम मिश्रौलिया थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर द्वारा कल दिनांक 25.09.2022 कि रात को निर्माणाधीन सिक्स लेन से 28 अदद नट बोल्ट व 3 बड़ी प्लेट लोहे की व 7 छोटे लोहे की चादर के टुकड़े को चुरा कर आज दिनांक 26.09.2022 को मुखविर की सूचना पर अभियुक्त श्याम मिलन उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । माल बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 232/2022 धारा 41/411 भादवि पंजीकृत किया गया । तथा कड़ाई से पूछने पर अभियुक्त उपरोक्त के द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.08.2022 की रात को ग्राम एकौना बुजुर्ग प्रा0वि0 के रसोई घर का ताला तोड़कर सिलेण्डर व आटा, तेल चुराया था बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 210/2022 धारा 457/380 भादवि में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

 

*आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 232/2022 धारा 41/411 भादवि थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर

2. मु0अ0सं0 210/2022 धारा 457/380/411 भादवि थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम का विवरण-*

1. उ0नि0 अंजय कुमार सिंह थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर ।

2. उ0नि0 अजीत कुमार यादव थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर ।

3. का0 अखण्ड प्रताप सिंह थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर ।

4. का0 जितेन्द्र कुमार यादव थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर ।