May 1, 2026

रेलवे ट्रेक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट मे आने से पति पत्नि की मौत दो बच्चे घायल..

Spread the love

भण्डारी स्टेशन पर रेलवे ट्रेक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट मे आने से पति पत्नि की मौत दो बच्चे घायल..

जौनपुर जंक्शन पर ट्रेन से उतर कर रेलवे ट्रेक के रास्ते सिपाह क्रॉसिंग के पास आते वक्त विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ में चल रहे दो बच्चे घायल हो गये
प्राप्त जानकारी के अनुसार पैसेंजर ट्रेन पकड़ कर उक्त दंपत्ति केराकत से जौनपुर जंक्शन पर उतरे थे और यहां से बस के माध्यम से सुरियावा भदोही जाने की के लिए बस पकड़ने के लिए पैदल ही रेलवे ट्रेक पकड़कर सिपाह की तरफ आ रहे थे तभी विपरीत दिशा से ट्रेन आने से वह ट्रेन की चपेट में आ गए

मृतक दंपति का नाम फकरूद्दीन अहमद 55 साल शकिना 52 साल व पौत्री असवा 7 साल व नाती हसनैन 5 साल है वह लोग केराकत के नरहन के रहने वाले हैं।