जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के मारपीट के एक मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ सरकारी डाक्टरों की मिली भगत से फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने का गम्भीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। कोर्ट ने डॉक्टरों समेत छह आरोपियों पर वाद दर्ज कर थानाध्यक्ष से रिपोर्ट तलब किया है
महाराजगंज थाना क्षेत्र के नाहरपुर निवासी अनिल पटेल ने अधिवक्ता बृजेश पटेल के माध्यम से कोर्ट में शिकायत दर्ज कराया है कि बीते 9 जनवरी को विपक्षी संजय कुमार दुबे से कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
दोनों पक्ष सीएचसी महराजगंज से मेडिकल कराकर जिला अस्पताल रेफर हुए थे। 9 जनवरी को सीएचसी की मेडिकल रिपोर्ट में संजय को तीन चोटें दर्शायी गयी थी। जिसकी पुष्टि जिला अस्पताल के रिपोर्ट से भी होती है लेकिन विपक्षी ने जिला अस्पताल व सीएचसी के डॉक्टरों व कर्मचारियों को आपराधिक षडयंत्र में लेकर उसे गंभीर मुकदमे में फंसाने के उद्देश्य से दिनांक 9 जनवरी की मूल मेडिकल रिपोर्ट में फर्जी व कूटरचित ढंग से गम्भीर चोट दर्शा दी गई।
इस प्रकार चोटों की संख्या तीन के जगह चार कर दी गई। वादी ने सीएचसी महराजगंज पर तैनात डॉक्टर ओमकार भारती, जिला अस्पताल के डाक्टर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-