रेप के बदले छेड़खानी का मुक़दमा, दो थाने की पुलिस कर रही है जांच
प्रयागराज। पति-पत्नी के विवाद में मुकदमेबाजी देखिए। महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुराचार का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया तो उधर से मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज कराया गया है। बवाल होने पर घटना के वक्त पुलिस गई थी लेकिन मामला शांत होने के बाद अब केस दर्ज हुआ है।
मामला दरियाबाद का है। बीते छह मई को एक परिवार में विवाद हुआ था। युवक की पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया। उधर से रिश्तेदार भी आ गए। मामला बढ़ा तो मारपीट की नौबत आ गई।
112 नंबर की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया। इसके बाद घर की बहू अतरसुइया थाने में रेप की शिकायत करने पहुंची लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ।
बाद में उसने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में अप्राकृतिक दुराचार का केस दर्ज करा दिया। इधर, बहू समेत उसके रिश्तेदारों के खिलाफ अब घर में घुसकर मारपीट करना, छेड़खानी करना और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। अब एक तरफ महिला थाने की पुलिस तो दूसरी ओर अतरसुइया थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-