July 6, 2026

रिंग रोड फेज 2 का कार्य प्रगति पर किसानों का मुआवजा अधूरा दर-दर की खा रहे हैं ठोकरें- सर्वेश कुमार यादव

Spread the love

*रिंग रोड फेज 2 का कार्य प्रगति पर किसानों का मुआवजा अधूरा दर-दर की खा रहे हैं ठोकरें*

वाराणसी बड़ागांव /हरहुआ कोईराजपुर अधिकारियों कि घोर लापरवाही से किसानों के आगे संकट बना रिंग रोड। रिंग रोड फेज 2 का कार्य प्रगति पर चल रहा है लेकिन अधिक जमीन अधिग्रहण होने का सिलसिला भी चल रहा है जिसमें कुछ किसानों की अधिक जमीन अधिग्रहण किया गया। लेकिन उसका मुआवजा अभी अधूरा है रिंग रोड फेज 2 का मामला यह है कि दोबारा अधिग्रहण जमीन की मुआवजा किसानों को नहीं मिला है जिससे किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं हरहुआ रिंग रोड फेज 2 कोई राजपुर गांव निवासी सुक्खू यादव व अमरनाथ यादव का जमीन दूसरी बार अधिग्रहण हुआ रिंग रोड के लिए जिसका मुआवजा अभी तक नहीं मिला। लेखपाल कानूगो की लापरवाही से कचहरी का चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं दिए ।जबकि कानूगो व लेखपाल दो से तीन बार नापी करके ले गए। लेकिन मुआवजा के लिए भेजे ही नहीं । वहीं पीड़िता सुख्खू यादव ने बताया कि नापने के एवज में मैंने कानूगो साहब को ₹10000 रूपये दिए थे लेकिन अब वह बोल रहे हैं की इस बार भी भेजेंगे तो मेरा जेब आपको गर्म करना पड़ेगा । इन सब सारी परेशानियों से किसान तंग आ चुके हैं बोले यदि हमारी मुआवजा नहीं मिली तो मैं रिंग रोड के कार्य को रुकूंगा और धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

 

*खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं कानूनगो यदि कोई किसान कानूगो से वार्ता करना चाहता है तो वह दबंगई के साथ कहते है मुझको फोन क्यों करते हो मैं तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं यह बोलते हैं कानूनगो अमित*

 

 

पूर्व प्रधान व सपा नेता मोदी यादव से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मैंने भी किसानों की मुआवजा लिए अधिकारियों से कहा था । कि किसानों की मुआवजा दे दीजिए लेकिन अधिकारियों ने एक भी नहीं सुनी जो अब रिंग रोड कार्य को रोक कर धरना प्रदर्शन किया जायेगा ।