अंतरिक्ष में भारत की बड़ी उपलब्धि ‘मिशन शक्ति’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव आयोग से क्लीन चिट मिल गई है। इस उपलब्धि की जानकारी पूरे देश को देने के लिए प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय संबोधन किया था, जिस पर कई राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई थी।
पोल पैनल ने इस बात की जांच के लिए एक समिति गठित की थी कि क्या मोदी के भाषण ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।जांच के बाद ईसी ने कहा कि पीएम मोदी के भाषण से आचार सहिंता का कोई उल्लंघन नहीं हुआ। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने न अपनी पार्टी का जिक्र किया और न ही मतदाताओं से इस घटना के हवाले से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की है।





More Stories
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी-
बिना OBC आरक्षण के होंगे UP निकाय चुनाव-
8 सवालों से समझें पूरे गुजरात चुनाव का गणित-