*राष्ट्रीय खेल दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेडियम में आयोजित की गई अनेक प्रतियोगिता*
*(शीतल निर्भीक ब्यूरो)*
गोरखपुर।पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के तत्त्वावधान में हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन पर प्रतिवर्ष मनाये जाने वाले ‘‘ राष्ट्रीय खेल दिवस‘‘ के अवसर पर सोमवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम गोरखपुर में अनेक प्रतियोगिता आयोजित की गईं।
उल्लेखनीय है कि खेल जगत में विशिष्ट पहचान रखने वाले नरसा के अनेक खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में समय-समय पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे की दो महिला पहलवान अंकुश (50 किग्रा.) एवं मानसी (59 किग्रा.) का चयन 10 से 18 सितम्बर,2022 तक सरबिया में आयोजित होने वाली ‘‘विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप‘‘ में भाग लेने वाली भारतीय सीनियर महिला कुश्ती टीम में हुआ है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के बेहतरीन बल्लेबाज एवं विकेट कीपर उपेन्द्र यादव का चयन इण्डिया-ए क्रिकेट टीम में बी.सी.सी.आई. द्वारा किया गया है। इसी प्रकार पूर्वोत्तर रेलवे के उभरती हुई हाकी खिलाड़ी सिमरन सिंह का चयन बंगलौर में 29 अगस्त, 2022 से आयोजित ‘सीनियर महिला हाकी नेशनल कैम्प‘ में हुआ है। सिमरन सिंह एक भरोसेमन्द डिफेन्डर हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के संरक्षक एवं महाप्रबन्धक अशोक कुमार मिश्र ने इन खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नरसाके तत्त्वावधान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में रेलवे स्टेडियम क्लब ने एमपी0 कालेज को 14-10 से पराजित किया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रेलवे स्टेडियम ग्रीन एलेवन ने कांटेके मुकाबले में रेड एलेवन को 16-14 से शिकस्त दी। फुटबाल मुकाबले में एन.ई.आर. मुख्यालय की टीम ने सद्भावना क्लब को संघर्षपूर्ण मैच में 3-2 से परास्त किया। बालीवाल में एनई .रेलवे रेड ने एन.ई.रेलवे ग्रीन को 3-2 से पराजित किया।
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीडा संघ के अध्यक्ष श्री योगेश मोहन ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि हाकी के विश्व विख्यात खिलाड़ी मेजर ध्यान चन्द की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है। मेजर ध्यान चन्द के खेल की उत्कृष्टता को देखकर 1936 के जर्मनी ओलम्पिक में हिटलर ने उन्हें जर्मनी की ओर से खेलने का प्रलोभन दिया, लेकिन देशभक्त ध्यान चन्द ने यह प्रस्ताव स्वीकार नही किया।उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को खेल के मैदान में पसीना बहाते हुये देखना उनके स्वर्णिम भविष्य का परिचायक है। योगेश मोहन ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीडा संघ के महामंत्री श्री पंकज कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुये कहा कि आज के सभी मैच बहुत ही उच्च स्तर के रहे । खिलाड़ियों ने खेल की भावना से खेलते हुये अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेजर ध्यान चन्द का पूर्ण स्मरण करते हुये उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं का बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह का संचालन आसिफ जहीर, मुख्य कार्यालय अधीक्षक यांत्रिक कारखानागोरखपुर ने किया।

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-