April 30, 2026

25 किग्रा का ऐंगल तथा एल्युमिनियम का तार करीब 7 फिट वजन करीब 6 किग्रा-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर दिनांक 29.08.2022*

 

*चोरी के आरोप मे अभियुक्त गिरफ्तार, ऐंगल तथा एल्युमिनियम का तार बरामद*

 

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट महोदय के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा अभियुक्त रक्षा बासफोर पुत्र स्व0 नगीना बासफोर निवासी 132 केबी पावर हाउस कालोनी मोहद्दीपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर को चोरी के 25 किग्रा का ऐंगल तथा एल्युमिनियम का तार करीब 7 फिट वजन करीब 6 किग्रा के साथ गिरफ्तार करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 656/2022 धारा 380/411 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*आपराधिक इतिहास/बरामदगी-*

रक्षा बासफोर पुत्र स्व0 नगीना बासफोर निवासी 132 केबी पावर हाउस कालोनी मोहद्दीपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर उम्र करीब 30 वर्ष ।

 

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0 656/2022 धारा 380/411 भादवि थाना कैण्ट, जनपद गोरखपुर ।

 

*बरामदगी-*

25 किग्रा का ऐंगल तथा एल्युमिनियम का तार करीब 7 फिट वजन करीब 6 किग्रा

 

 

*गिरफ्तारी की टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।

2. उ0नि0 सुधांशु सिंह चौकी प्रभारी मोहद्दीपुर थाना कैण्ट, जनपद गोरखपुर ।

3. का0 अशोक कुमार थाना कैण्ट, गोरखपुर ।