September 28, 2026

राष्ट्रपति समेत अन्य माननीयों के दौरे में चिकित्सा विभाग ने 12 एएलएस और 15 सामान्य एंबुलेंस तैनात की- शरद पांडेय

Spread the love

12 एएलएस और 15 सामान्य एंबुलेंस लगाईं

राष्ट्रपति समेत अन्य माननीयों के दौरे में चिकित्सा विभाग ने 12 एएलएस और 15 सामान्य एंबुलेंस तैनात की हैं। नौ एएलएस एंबुलेंस वाराणसी मंडल से मंगाई गई हैं। सभी एंबुलेंस चिकित्सकीय संसाधनों और स्टॉफ से लैस होंगी। सभी एसीएमओ और तीस डॉक्टरों की ड्यूटी भी लगाई गई है। सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक बेली, कॉल्विन और डफरिन अस्पतालों में भी वीवीआईपी मूवमेंट के लिए व्यवस्था कर वार्ड रिजर्व किए गए हैं। सभी इलाकों में एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है।