July 17, 2026

राम मंदिर निर्माण में लगने वाले तराशे गए पत्थरों की 2 खेप पहुंची अयोध्या-

Spread the love

ब्रेकिंग अयोध्या

 

राम मंदिर निर्माण में लगने वाले तराशे गए पत्थरों की 2 खेप पहुंची अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के लिए प्लिंथ निर्माण का काम जून तक हो जाएगा पूरा। जुलाई माह से बंसी पहाड़पुर के पिंक स्टोन से शुरू हो जाएगा रामलला के मंदिर निर्माण का काम। मंदिर में पत्थरों को आपस में जोड़ने के लिए 35360 तांबे की पत्तियां भी पहुंची राम जन्म भूमि परिसर। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने तांबे की पत्तियों को पहुंचाया रामलला के परिसर में। पत्थरों को आपस में जोड़ने के लिए 70 हजार तांबे की पत्तियों की है आवश्यकता। 256 मिली मीटर लंबी और 32 मिली मीटर चौड़ी तथा 6 मिलीमीटर मोटाई की तांबे की पत्तियां पत्थरों को आपस में जोड़ने में की जाएंगी प्रयोग। राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है पूरा। 2023 के अंत तक विराजमान रामलला अपने जन्म स्थान पर भव्य गर्भ गृह में होंगे विराजमान।